उत्तराखंड : जेल में बंद युवक की मौत के बाद मचा बवाल, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: देहरादून के सुद्धोवाला जिला जेल में बंद 29 वर्षीय दिलदार की दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई है। वहीं परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

जानकारी के अनुसार विकासनगर पुलिस ने 11 जुलाई को दिलदार को मादक पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। अगले दिन उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में सुद्धोवाला जिला जेल भेज दिया गया। परिजनों का आरोप है कि गिरफ्तारी की जानकारी उन्हें समय पर नहीं दी गई…जिससे वे पूरी रात बेटे की तलाश करते रहे।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी ने दी एलआईयू इंस्पेक्टर मनोज मनराल को श्रद्धांजलि, राजकीय सम्मान के साथ हुई अंतिम विदाई

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, दिलदार की तबीयत बिगड़ने पर उसे पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में 16 जुलाई को गंभीर हालत में दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां उसका लगातार इलाज चला….लेकिन 24 जुलाई की देर रात उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  अब नहीं लगाने पड़ेंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर! सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश

दून मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों के अनुसार, दिलदार लंबे समय से थायराइड की गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। इलाज के दौरान उसे हृदय संबंधी गंभीर समस्या हुई…जिसके कारण कार्डियक अरेस्ट आया और उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

वहीं मृतक के पिता का कहना है कि उनके बेटे ने गिरफ्तारी के बाद बातचीत में खुद को निर्दोष बताया था। उनका आरोप है कि पुलिस ने गलत तरीके से कार्रवाई की और परिवार को पूरी जानकारी भी नहीं दी। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि इलाज और मौत की सूचना उन्हें समय पर नहीं दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में वन्यजीवों को लेकर सीएम धामी का बड़ा एक्शन, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

परिवार ने पोस्टमार्टम में देरी का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मौत के बाद कई घंटे तक उन्हें अस्पताल में इंतजार करना पड़ा। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें