चमोली: सिक्किम के नामची जिले में एनएचपीसी की निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे में उत्तराखंड के चमोली निवासी युवा इंजीनियर प्रवीन नेगी की मौत हो गई। इस दुखद खबर के बाद उनके परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार प्रवीन नेगी चमोली जिले के गुनियाला गांव के रहने वाले थे और सिक्किम में एनएचपीसी की टनल परियोजना में इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे। 20 जुलाई को दक्षिण सिक्किम के सामरदुंग क्षेत्र में निर्माणाधीन सुरंग के भीतर अचानक संदिग्ध मीथेन गैस का विस्फोट हुआ। विस्फोट के बाद सुरंग का एक हिस्सा ढह गया, जिससे कई कर्मचारी और अधिकारी अंदर फंस गए।

हादसे के बाद कई दिनों तक राहत और बचाव अभियान चलाया गया….लेकिन सुरंग में फंसे लोगों को सुरक्षित नहीं निकाला जा सका। इसी हादसे में प्रवीन नेगी ने भी अपनी जान गंवा दी।
प्रवीन नेगी अपने शांत स्वभाव, मेहनत और व्यवहार के लिए जाने जाते थे। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मायापुर-पीपलकोटी परियोजना से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई रेलवे और निर्माण परियोजनाओं में काम किया और हाल ही में एनएचपीसी की टनल परियोजना से जुड़े थे।
उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजन और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं। क्षेत्र के लोगों ने प्रवीन नेगी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में हिम्मत देने की प्रार्थना की।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: कार पर नीली बत्ती, ‘भारत सरकार’ का बोर्ड और हाथ में एयरगन…पुलिस ने खोला पूरा फर्जीवाड़ा
नैनीताल: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, आज होगी शोक सभा
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन पर विधायक की टिप्पणी से भड़के ग्रामीण, 27 सितंबर की रैली का ऐलान
उत्तराखंड: हिंदी दिवस पर प्रदेशवासियों को CM धामी की शुभकामनाएं, कही ये बात
चारधाम यात्रा ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड, गंगोत्री में पहली बार 7.84 लाख श्रद्धालु
उत्तराखंड: अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की झलक, रुद्रपुर में युवाओं के लिए बनेगा बड़ा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
उत्तराखंड: ‘मेरा पहाड़, मेरा रोजगार’, छात्रों की बात सुनकर CM धामी ने दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड : अग्निवीर भर्ती का शेड्यूल जारी, जानिए किस जिले के युवाओं की कब होगी भर्ती
बच्चों का भविष्य संवारने दिल्ली गई कविता, संदिग्ध मौत की खबर से अल्मोड़ा में मचा कोहराम 
