बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने रिश्वतखोरी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस टीम ने उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) के एक परियोजना अधिकारी को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया।
विजिलेंस के अनुसार एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी सोलर प्लांट से जुड़ी चार फाइलें लंबे समय से लंबित हैं। आरोप था कि इन फाइलों पर कार्रवाई करने के बदले संबंधित अधिकारी प्रति फाइल 10 से 15 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। चारों फाइलों के लिए कुल 40 हजार रुपये देने का दबाव बनाया गया।

शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने के बजाय इसकी सूचना सतर्कता अधिष्ठान को दी। प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद विजिलेंस ने ट्रैप की योजना बनाई।
इसके बाद हल्द्वानी सेक्टर की विजिलेंस टीम ने बागेश्वर में कार्रवाई करते हुए उरेडा के परियोजना अधिकारी धीरेंद्र सिंह पटवाल को शिकायतकर्ता से 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी वर्तमान में उरेडा बागेश्वर में परियोजना अधिकारी के पद पर तैनात है। विजिलेंस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
विजिलेंस ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी काम के बदले रिश्वत मांगता है तो उसकी शिकायत टोल फ्री नंबर 1064 या व्हाट्सएप हेल्पलाइन 9456592300 पर करें। शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
