देहरादून: टिहरी में बनने वाले प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज को लेकर सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर मेडिकल कॉलेज के निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। इस दौरान भूमि चयन, निर्माण की रूपरेखा और आगे की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज ऐसी जगह बनाया जाएगा….जहां से अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज बनने से टिहरी ही नहीं….बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी और प्रदेश का स्वास्थ्य ढांचा और मजबूत होगा।
उन्होंने कहा कि इस परियोजना से दूरदराज के इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा। साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। मेडिकल कॉलेज को आधुनिक सुविधाओं के साथ मास्टर प्लान के तहत विकसित किया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब आगे की औपचारिकताओं को जल्द पूरा कर निर्माण कार्य शुरू करने की दिशा में तेजी से कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि यह मेडिकल कॉलेज प्रदेश की चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा।
बैठक में सचिव स्वास्थ्य विनय शंकर पांडे ने जिलाधिकारी टिहरी को निर्देश दिए कि चयनित भूमि से संबंधित प्रस्ताव जल्द शासन को भेजा जाए, ताकि परियोजना पर तेजी से काम शुरू किया जा सके।
बैठक में अपर सचिव रोहित मीणा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
