हरिद्वार। हरिद्वार के चंडीघाट स्थित ब्रह्मकुंड में एक युवती ने अपनी इच्छा से सनातन धर्म स्वीकार किया। वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आयोजित संस्कार के बाद युवती का नया नाम नेहा रखा गया। कार्यक्रम में संत समाज, धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
आयोजकों के अनुसार घरवापसी संस्कार तीर्थ सेवा न्यास के अध्यक्ष तीर्थाचार्य संत राम विशाल दास महाराज के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। वैदिक अनुष्ठान पंडित जितेंद्र ज्योति ने कराया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय संत आश्रम परिषद के संरक्षक बाबा हठयोगी महाराज, दिल्ली आर्य समाज के मुकेश शास्त्री, विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी, पानब देव आश्रम के महंत ओमदास महाराज सहित कई संत और धर्मावलंबी शामिल हुए।

संस्कार के बाद उपस्थित लोगों ने नवदीक्षित नेहा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी आस्था और धार्मिक विश्वास के अनुसार निर्णय लेने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति अपनी इच्छा से अपनी परंपरा को अपनाना चाहता है तो उसका सम्मान किया जाना चाहिए।
तीर्थाचार्य संत राम विशाल दास महाराज ने कहा कि सनातन धर्म किसी भी प्रकार के बलपूर्वक धर्म परिवर्तन का समर्थन नहीं करता। उन्होंने कहा कि अपनी स्वेच्छा और श्रद्धा से सनातन परंपरा को अपनाने वाले लोगों का स्वागत किया जाता है।
महंत ओमदास महाराज ने कहा कि सनातन धर्म प्रेम, सद्भाव और मानवता का संदेश देता है। उन्होंने समाज में आपसी भाईचारे, धार्मिक सौहार्द और एक-दूसरे के धार्मिक निर्णयों के सम्मान की अपील की।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: कार पर नीली बत्ती, ‘भारत सरकार’ का बोर्ड और हाथ में एयरगन…पुलिस ने खोला पूरा फर्जीवाड़ा
नैनीताल: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, आज होगी शोक सभा
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन पर विधायक की टिप्पणी से भड़के ग्रामीण, 27 सितंबर की रैली का ऐलान
उत्तराखंड: हिंदी दिवस पर प्रदेशवासियों को CM धामी की शुभकामनाएं, कही ये बात
चारधाम यात्रा ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड, गंगोत्री में पहली बार 7.84 लाख श्रद्धालु
उत्तराखंड: अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की झलक, रुद्रपुर में युवाओं के लिए बनेगा बड़ा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
उत्तराखंड: ‘मेरा पहाड़, मेरा रोजगार’, छात्रों की बात सुनकर CM धामी ने दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड : अग्निवीर भर्ती का शेड्यूल जारी, जानिए किस जिले के युवाओं की कब होगी भर्ती
बच्चों का भविष्य संवारने दिल्ली गई कविता, संदिग्ध मौत की खबर से अल्मोड़ा में मचा कोहराम 
