अल्मोड़ा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उत्तराखंड के कई हिस्सों में छात्रों और युवा संगठनों ने खुशी जाहिर की। पेपर लीक मामले और जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध से जुड़े इस घटनाक्रम को कई युवाओं ने अपनी आवाज की जीत बताया।
शनिवार को अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट में विद्यार्थियों और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पेपर लीक मामले और छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में नारेबाजी की। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर मिलते ही छात्रों में उत्साह का माहौल बन गया।
तेज बारिश के बावजूद युवाओं का जोश कम नहीं हुआ। छात्र बारिश में ही सड़कों पर उतरे, एक-दूसरे को बधाई दी और खुशी का इजहार किया। उनका कहना था कि यह छात्रों की एकजुटता और लंबे समय से उठाई जा रही मांगों की जीत है।
वहीं पिथौरागढ़ में भी विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने इस्तीफे के बाद खुशी मनाई। युवाओं ने कहा कि परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाए और भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए….ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता बनी रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
