देहरादून। देहरादून के रायवाला क्षेत्र में आवारा मवेशियों की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। शुक्रवार को हनुमान मंदिर के पास एक सांड ने स्थानीय युवक पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी बजरंग अपनी दुकान के सामने खड़े सांड को हटाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान सांड अचानक उग्र हो गया और उसने युवक पर हमला कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह युवक को बचाया और अस्पताल पहुंचाया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सांड पिछले कई दिनों से इलाके में घूम रहा है और कई बार राहगीरों पर हमला करने की कोशिश कर चुका है। इसके चलते लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि रायवाला क्षेत्र में बड़ी संख्या में निराश्रित मवेशी सड़कों पर घूमते रहते हैं। इससे सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। कई बार ये मवेशी आपस में लड़ते हुए घरों और दुकानों तक पहुंच जाते हैं…जिससे लोगों की जान-माल को खतरा बना रहता है।
प्रतीतनगर के ग्राम प्रधान राजेश जुगलान ने प्रशासन से क्षेत्र में घूम रहे निराश्रित मवेशियों को जल्द गोशालाओं में भेजने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
