हल्द्वानी। हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित स्पा सेंटर में देह व्यापार के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब डेढ़ महीने से फरार चल रहे स्पा सेंटर के संचालक राहुल जायसवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 12 जून को पुलिस की छापेमारी के दौरान मौके से फरार हो गया था।
पुलिस के अनुसार 12 जून को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर पर छापा मारा था। इस दौरान छह युवतियों को रेस्क्यू किया गया था। मौके से स्पा सेंटर की महिला मैनेजर, एक कर्मचारी और दो ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया था…जबकि संचालक राहुल जायसवाल फरार हो गया था।
जांच में सामने आया था कि स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। मामले में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस लगातार अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही थी। आखिरकार करीब डेढ़ महीने बाद राहुल जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। मामले की आगे की जांच जारी है और पुलिस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले
उत्तराखंड: 2 महीने पहले हुई थी शादी, आज हो गई संदिग्ध मौत
हल्द्वानी : मीडिया 11 ने भाजपा युवा मोर्चा को 7 विकेट से हराया, रक्षित टंडन की नाबाद 31 रनों की पारी बनी जीत की हीरो
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश 
