death-body

उत्तराखंड: यहाँ विश्वविद्यालय में MBBS छात्रा मृत मिली, पुलिस कर रही जांच

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

डोईवाला/देहरादून। उत्तराखंड के डोईवाला क्षेत्र स्थित जौलीग्रांट की एक यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की 19 वर्षीय छात्रा का शव छात्रावास के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार छात्रा मूल रूप से मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि जब वह लंबे समय तक कमरे से बाहर नहीं आई तो साथियों को आशंका हुई। दरवाजा खुलवाने पर छात्रा अचेत अवस्था में मिली। कॉलेज प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भक्तों के लिए खुशखबरी, इस शुभ मुहूर्त में खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

जौलीग्रांट चौकी प्रभारी ईश्वर सिंह सैनी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने छात्रा के परिजनों को मुजफ्फरनगर में सूचना दे दी है और उन्हें देहरादून बुलाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की मौजूदगी में ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मां से बिछड़े थे दो मासूम, 8 साल बाद ऑपरेशन स्माइल ने मिलाया एक बेटा

सीओ सदर विवेक कुटियाल ने बताया कि पुलिस छात्रा के मोबाइल फोन और सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच भी कर रही है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। शुरुआती बातचीत में कुछ निजी विवाद की बात सामने आई है, लेकिन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और अभी किसी निष्कर्ष पर पहुँचना जल्दबाजी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहाँ कॉलेज रंजिश ने ली जान, बीटेक छात्र की मौत से मचा हड़कंप

घटना के बाद मृतक छात्रा के परिवार में शोक की लहर है, वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी दुख जताते हुए जांच में सहयोग की बात कही है।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें