देहरादून: पुष्कर सिंह धामी ने किसान परंपरा, ग्रामीण जीवन और गोवंश के महत्व पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए हैं। यह फिल्म 6 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और भारतीय संस्कृति व परंपराओं से जुड़ा सामाजिक संदेश देती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गाय केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं….बल्कि भारतीय संस्कृति, ग्रामीण समाज और अर्थव्यवस्था की धुरी है। उनके अनुसार इस तरह की फिल्में समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने के साथ-साथ सकारात्मक सोच और संवेदनशीलता को भी बढ़ावा देती हैं। इसलिए ऐसी सार्थक फिल्मों को प्रोत्साहित किया जाना जरूरी है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार गोवंश संरक्षण की दिशा में लगातार काम कर रही है। प्रदेश में गोसदनों को बढ़ावा दिया जा रहा है….ताकि निराश्रित और बेसहारा गोवंश की समुचित देखभाल हो सके। साथ ही गोपालकों और पशुपालकों को विभिन्न योजनाओं से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं…जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो।
मुख्यमंत्री धामी ने यह भी कहा कि राज्य सरकार सामाजिक, सांस्कृतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर बनने वाली फिल्मों और रचनात्मक प्रयासों को आगे भी सहयोग देती रहेगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नेपाल में फिर हाहाकार!, अचानक आई बाढ़ से बह गए ढेरों पुल, 10 लोग लापता, 35 मकान डूबे
उत्तराखंड: राजस्व ग्राम की अधिसूचना नहीं मिलने से नाराज बिंदुखत्ता के लोग, अब हल्द्वानी में महारैली और घेराव की तैयारी
उत्तराखंड की 149 छात्राओं को सीएम धामी ने दिए स्मार्टफोन, बेटियों के लिए बताईं ये योजनाएं
उत्तराखंड: यहां तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी के नए DFO बने आदित्य रत्न, उत्तराखंड में कई IFS अधिकारियों के तबादले
नैनीताल पहुंचते ही जाह्नवी कपूर ने किए मां नयना देवी के दर्शन, झील और मौसम की तारीफ की
उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप
Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज
जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास 
