pauri news

उत्तराखंड: यहाँ अपनी ही दुकान में मृत मिला व्यापारी, इलाके मे मचा हड़कंप

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

पौड़ी। पौड़ी शहर के धारा रोड क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक दुकान के अंदर स्थानीय व्यापारी मृत अवस्था में पाए गए। आसपास के व्यापारियों ने दुकान खुली देखी और अंदर जाकर आवाज लगाई…लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही उत्तराखंड पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली पौड़ी के एसएसआई राज विक्रम सिंह के अनुसार मृतक की पहचान विजय आनंद सिंह (लगभग 45 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी प्रकार के चोट या घाव के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: जमीन के नामांतरण में फंसा है मामला तो पढ़ें ये खबर, राजस्व परिषद ने जारी किए नए निर्देश

पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है ताकि स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सके।

घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में शोक की लहर है। व्यापार सभा के अध्यक्ष विनय शर्मा ने इसे बेहद दुखद बताते हुए कहा कि एक व्यापारी का अपनी ही दुकान में इस तरह मृत मिलना चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि सभी व्यापारी सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं और इस कठिन समय में मृतक के परिवार के साथ खड़े हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मंदिर गई 26 साल की युवती का दिनदहाड़े अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस

फिलहाल पूरे शहर में घटना को लेकर चर्चा का माहौल है…जबकि पुलिस जांच में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें