- महिला का अश्लील वीडियो बनाकर आत्महत्या को उकसाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार।
पिथौरागढ़- महिला को आत्महत्या करने के लिये उकसाने वाले आरोपी को पिथौरागढ़ पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया. आरोपी महिला का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करके काफी दिनों से शारीरिक शोषण और पैसे ऐंठ रहा था. आखिर में महिला ने तंग होकर आत्महत्या कर ली थी. पिथौरागढ़ पुलिस ने आरोपी के ऊपर 5 हजार का इनाम घोषित किया था।
एसपी पिथौरागढ़ रेखा यादव ने मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि आरोपी मनोज कुमार लोहिया निवासी सिरकुंच थाना झूलाघाट पिथौरागढ़ ने पहले एक महिला से जान पहचान बनाई और फिर उसका शारीरिक शोषण किया. इस दौरान आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो भी बना लिया था।
आरोप है कि मनोज बार-बार अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला को ब्लैकमेल कर उससे रुपए लेता था. महिला ने किसी तरह सास और पति से बहाने बनाकर आरोपी को करीब 20 हजार रुपए दिए थे, लेकिन इसके बाद भी आरोपी लगातार रुपयों की डिमांड कर रहा था।आखिर में परेशान होकर पीड़ित महिला ने घर ही आत्महत्या कर ली।
महिला ने आत्महत्या के समय आरोपी को वीडियो कॉल किया. वीडियो को पुलिस ने बरामद कर लिया है. वीडियो में आरोपी मुस्कुराता हुआ दिखाई दे रहा है. मृतका की मां ने 9 अगस्त 2024 को थाना नाचनी में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी मनोज कुमार लोहिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. आरोपी को पुलिस ने जेजे कॉलोनी थाना शुभाष प्लेस दिल्ली से गिरफ्तार किया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
