चंपावत: चंपावत जिले से बड़ी खबर टनकपुर-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक बस हादसा हुआ है। हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही रिलायंस जरनल इंश्योरेंस के कर्मचारियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं…जबकि पांच लोगों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम टनकपुर से करीब आठ किलोमीटर आगे बस्तियां यू बैंड पर हादसा हुआ। हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही केमू बस अचानक मोड़ पर नियंत्रण खो बैठी और पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलते ही टनकपुर कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए उपजिला चिकित्सालय टनकपुर पहुंचाया गया…जहां डॉक्टरों की टीम ने उपचार शुरू किया।
डॉक्टरों के मुताबिक 25 सवारियों में से 23 रिलायंस जनरल इंश्योरेंस के कर्मचारी घायल हुए हैं। हादसे में चालक और परिचालक को भी चोटें आई हैं। पांच गंभीर रूप से घायल यात्रियों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम आकाश जोशी, सीओ वंदना वर्मा, आरटीओ सुरेंद्र कुमार और मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से विधायक प्रतिनिधि दीपक रज़वार भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना।
बस चालक गोपाल सिंह और परिचालक बलवंत सिंह ने बताया कि वे दोपहर तीन बजे हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के लिए निकले थे। शाम को टनकपुर से कुछ दूरी पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : ED का छापा, सोना, कैश और घड़ियां बरामद
नैनीताल :(बड़ी खबर) ज्योलिकोट में पूरा तंत्र एक्टिव, पानी की एक-एक बूंद की जांच., जल्द हो सकती है बड़ी कार्रवाई
नैनीताल जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पद पर भाजपा की निर्विरोध जीत
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में 10 बड़े फैसले
हल्द्वानी : (GOOD NEWS) नगला से लालकुआं तक 7 किमी बायपास को केंद्र की स्वीकृति
उत्तराखंड : पुलिस ने नदी नाले छान मारे, युवक का नहीं मिला सुराग
उत्तराखंड: कांग्रेस के इस युवा चेहरे पर फिर बोले हरीश रावत, अब फैसला नेतृत्व के हाथ
उत्तराखंड: बस के ब्रेक फेल, स्टेयरिंग लॉक…फिर हुआ कुछ ऐसा, बच गई 25 यात्रियों की जान
उत्तराखंड में यहाँ युवती की हत्या से हड़कंप, पड़ोस के घर में वारदात के बाद आरोपी परिवार समेत फरार
पिथौरागढ़ से हवाई सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, 7 दिन बंद रहेगी दिल्ली-देहरादून फ्लाइट 
