हल्द्वानी-(School News) खेल महाकुंभ में KVM स्कूल लामाचौड़ का जबरदस्त प्रदर्शन

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी- शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट स्थान बना चुके केवीएम स्कूल लामाचौड़ (KVM LAMACHAUR) के छात्रों ने एक बार फिर विद्यालय का नाम रोशन किया है। खेल महाकुंभ 2022 में केवीएम स्कूल लामाचौड़ की खो खो टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। बालक वर्ग में केवीएम स्कूल की टीम का मुकाबला जी आई सी से हुआ। जबकि बालिका वर्ग में एनसिटीएन स्कूल तिकोनिया से रहा। द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय के सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को सिल्वर मेडल से पुरस्कृत किया गया।

प्रधानाचार्य चंद्रकला अमोला ने बताया कि केवीएम स्कूल लामाचौड़ शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के साथ-साथ फिजिकल फिटनेस और खेलों को प्रोत्साहन देने में भी विशेष ध्यान दे रहा है। भविष्य में भी विद्यालय द्वारा छात्र छात्राओं को विभिन्न खेलों में प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनके बेहतर खेती फिजिकल फिटनेस पर ध्यान दिया जाएगा। विद्यालय के इस प्रदर्शन पर प्रबंधक मंजुल भंडारी ने प्रतिभागी छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें