हल्द्वानी के व्यक्ति के नाम पर पिथौरागढ़ के युवक को दे दिया लोन, बैंक पहुंचे तो हुआ खुलासा
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में एक बैंक में लाखों के फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। पीड़ित के खाते का गलत उपयोग कर किसी दूसरे व्यक्ति को 15 लाख का लोन दे दिया। मामले में पीड़ित ने बैंक से शिकायत की है। साथ ही पुलिस को भी घटना के बारे में बताया है।
भोटिया पड़ाव नैनीताल रोड निवासी एक युवक ने बताया कि उसके पिता का निजी बैंक में खाता है। जिससे वह लगातार लेनदेन करते रहते हैं। आरोप लगाया कि बीते दिन किसी काम से वह बैंक में गए तो यहां पता लगा कि उनके नाम पर पिथौरागढ़ निवासी एक व्यक्ति ने दो बार लाखों रुपये का लोन ले लिया। आरोप लगाया कि एक बार पांच लाख तो दूसरी बार 10 लाख का लोन दे दिया।
खास बात यह है कि लोन लेने वाला व्यक्ति मासिक किस्तें भी चुका रहा है। जिससे आशंका जताई है कि बैंक की तरफ से खाते से लापरवाही के कारण ऐसा हुआ होगा। पीड़ित ने बैंक स्टाफ को मामले से अवगत कराया है। साथ ही लिखित में पुलिस को कार्रवाई की पीड़ित की ओर से तैयारी की जा रही है। लोन का यह सिलसिला 2022 ये चल रहा है। पुलिस के मुताबिक तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में अंधड़ से किशोर की मौत, फसलों-बागवानी को भारी नुकसान
उत्तराखंड :यहाँ 10 लाख हुई एनसीईआरटी की फर्जी किताबों की संख्या
देहरादून :(बड़ी खबर ) हर रोज 2650 व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर बांटे जाएंगे
देहरादून :(बड़ी खबर) व्यावसायिक एल०पी०जी० सिलेन्डर के वितरण हेतु एसओपी (SOP) जारी
उत्तराखंड : अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई, चौकी प्रभारी सहित 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
देहरादून :(बड़ी खबर) इन जिलों में बारिश और तूफान का अंदेशा
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) DM के निर्देश, बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्यवाही करे अधिकारी
हल्द्वानी : जानलेवा हमले में घायल युवक ने तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम
देहरादून :(बड़ी खबर) CS के सीधे निर्देश, 15 दिन में इन योजनाओं पर ले निर्णय
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) यूपी- मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसे में हल्द्वानी के चार युवकों की मौत एक घायल 
