हल्द्वानी : अराजकता से आहत नेता प्रतिपक्ष पहुंचे गोल्जू भगवान की शरण में

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य गोल्ज्यू भगवान की शरण में पहुंचे हैं उनका कहना है कि पिछले दिनों नैनीताल के ज़िला पंचायत चुनाव के दौरान जो कुछ घटा है। ऐसी अराजकता जो उत्तराखंड की राजनीति में पहले कभी किसी ने नहीं देखी।

दिनदहाड़े पुलिस की नजरों के सामने खुलेआम जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण। इससे मैं अत्यंत आहत हूं। निश्चित रूप से यह हमारी पहचान, हमारी संस्कृति और संस्कारों पर किया गया एक अभूतपूर्व आघात है। यह न्याय के देवता गोल्ज्यू की भूमि है, जो हर आँसू, हर याचना का प्रतिकार करते हैं; सहलाते हैं, अन्याय से जन्मे हर घाव पर मरहम लगाते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल पर शिकंजा कसने की तैयारी, कंपनी के दस्तावेजों की जांच तेज


मुझे विश्वास है गोल्ज्यू जरूर न्याय करेंगे। उनके प्रतिनिधि के रूप में नैनीताल स्थित उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, मैं विश्वास करता हूं, इस प्रकरण को अनदेखा नहीं करेंगे।
हमारे माननीय मुख्य मंत्री स्वयं चम्पावत से हैं, जो गोल्ज्यू की जन्म और कर्म भूमि रही है। यह मात्र एक संयोग नहीं वरन देवता के आशीष का प्रमाण है।
गोल्ज्यू को न्याय करना ही होगा, और वो जरूर करेंगे। अन्याय देवताओं की इस पुण्यभूमि पर कभी फलफूल नहीं सकता।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें