- कुमाऊँ आयुक्त, दीपक रावत,ने वेटरन्स क्लब फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल का शुभारम्भ किया
हल्द्वानी: नैनीताल जिले के मिनी स्टेडियम, हल्द्वानी में जिला क्रीड़ा विभाग व वेटरन्स स्टेट फुटबॉल क्लब हल्द्वानी के संयुक्त संयोजन में प्रथम वेटरन क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 15 से 17 अगस्त तक किया गया, जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों की अलग-अलग आयु वर्ग की टीमों ने प्रतिभाग किया। रविवार को फाइनल मैच नैनीताल एवं देहरादून के मध्य खेला गया।
हल्द्वानी मिनी स्टेडियम में फुटबॉल के फाइनल मैच का शुभारम्भ कुमाऊँ आयुक्त/सचिव मा० मुख्यमंत्री, दीपक रावत, ने फुटबॉल में किक लगाकर किया।
फाइनल मैच में देहरादून ने नैनीताल को दो गोल से पराजित किया। ट्रॉफी देहरादून के नाम रही। फाइनल मैच में सर्वश्रेष्ठ प्लेयर ओविड कमल एवं किशन जोशी रहे, जिन्हें आयुक्त द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ विजेता टीम देहरादून एवं रनर-अप टीम को आयुक्त ने शील्ड देकर सम्मानित किया।
आयुक्त ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हल्द्वानी मिनी स्टेडियम में फुटबॉल कोर्ट की स्थापना प्रदेश के मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत की गई। उन्होंने कहा कि यह फुटबॉल ग्राउंड स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर अवसर प्रदान कर रहा है और प्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार होने में सहायक साबित हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने राज्य में खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए विभिन्न नीतियों की शुरुआत की है, जिससे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा है। साथ ही उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद अनुभवी खिलाड़ियों का खेल देखने को मिला है, जिससे निश्चित रूप से बच्चे प्रेरित होंगे और खेल के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को और अधिक निखारेंगे।
इस अवसर पर आयोजन मंडल के शरद अग्रवाल, मदन अधिकारी, विजय विष्ट, दुर्गा सिंह सिजवाली, हरीश मर्तोलिया, किशोर पाल, प्रकाश सिंह के साथ ही तहसीलदार मनीषा बिष्ट उपस्थित थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
