सड़क हादसों ने छीनी दो युवकों की जिंदगी: कैंची धाम व लालकुआं में दर्दनाक हादसा
हल्द्वानी। नैनीताल जनपद में शनिवार शाम और शुक्रवार देर रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने दो युवकों की जान ले ली, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पहला हादसा शनिवार शाम कैंची धाम के पास हुआ। जानकारी के अनुसार छड़ायल, हल्द्वानी निवासी 25 वर्षीय निशांत बोरा अपने दोस्त कमल के साथ स्कूटी से अल्मोड़ा से हल्द्वानी लौट रहा था।
कैंची धाम के समीप उन्होंने एक वाहन से पास लेने का प्रयास किया, तभी स्कूटी सामने से आ रहे वाहन से टकरा गई। हादसे में निशांत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सीएचसी भवाली पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर जिलिश ने बताया कि युवक अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुका था। चौकी इंचार्ज हर्ष पाल ने हादसे की पुष्टि की। गनीमत रही कि उसका साथी कमल बाल-बाल बच गया।
दूसरा हादसा लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर चौकी के समीप शुक्रवार देर रात हुआ। यहां नगला की ओर से आ रहे मधुसूदन दुग्ध वाहन (कैंटर) ने मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में सामने चल रहे 18 टायरा ट्रक से जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि दुग्ध वाहन के परखचे उड़ गए और उसमें सवार चालक, क्लीनर समेत तीन लोग फंस गए।
पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर दो घायलों को बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस से एसटीएच हल्द्वानी भेजा। वहीं एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस शव को ट्रक की बॉडी काटकर निकालने का प्रयास करती रही।
दोनों घटनाओं ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़कों पर यातायात नियमों की सख्ती से पालन कराने और हादसों पर अंकुश लगाने की मांग की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
