शांतिपुरी। शांतिपुरी खामियां नंबर दो निवासी पूर्व सैनिक हयात सिंह मेहता की पुत्री दीक्षा मेहता का लेखपाल/पटवारी में चयन हो गया है। दीक्षा की शुरुआती पढ़ाई कक्षा एक से बारहवीं तक हीरावती माधवानंद सरस्वती शिशु मंदिर शांतिपुरी नंबर दो से की। बाद में बीएससी और एमएससी एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी से पूरी की। जब दीक्षा पहली बार इस परीक्षा में बैठी तो पेपर लीक हो गया था जिससे यह परीक्षा निरस्त हो गई और दीक्षा का मनोबल पूरी तरह से टूट गया। उसने बताया कि अपने पिता हयात सिंह मेहता व बड़े भाई मोहित मेहता का भरपूर हौसला मिलने पर उसने फिर से प्रयास किया और सफलता हासिल कर ली। दीक्षा की इस सफलता पर परिजन एवं गुरुजनों ने उन्हें बधाई दी है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: एलटी शिक्षकों को TET से राहत देने की मांग, सुमित हृदयेश बोले- नहीं होने देंगे अन्याय
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी घोषित
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
देहरादून :(बड़ी खबर ) BJP नें घोषित किए जिलों के प्रभारी और सह प्रभारी
वन अधिकारी प्रकृति के प्रहरी, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण जरूरी: सीएम धामी
उत्तराखंड: नौकरी किसे मिलेगी? सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद दो पत्नियों के दावे से फंसा मामला
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों आरोपियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
उत्तराखंड: पहाड़ से गिरे बोल्डर ने मचाई तबाही, कैलाश यात्रा के अहम रास्ते पर टूटा पुल
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, धूप में भी जारी रही जनजागरण पदयात्रा
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 80 हजार से ज्यादा छात्रों ने भेजे निबंध 
