- बिंदुखत्ता के भाष्कर जोशी का हुआ आईआईटी रुड़की में चयन
लालकुआं। बिंदुखत्ता के इंद्रानगर- निवासी स्वर्गीय पुरन चंद्र जोशी के सुपुत्र भास्कर जोशी ने गेट परीक्षा में 98.33% गेट परसेंटाइल के साथ ऑल इंडिया में 1132 रैंक प्राप्त कर आईआईटी रुड़की से एमटेक में सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी इन इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में चयन हुआ है, 2021 में गोविंद बल्लभ पंत इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी पौड़ी गढ़वाल से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक भास्कर जोशी की इस कामयाबी पर क्षेत्र में खुशी व्याप्त है, भास्कर वर्तमान में अपनी माता पुष्पा जोशी के साथ रहते हैं, उनके पिता पुरन चंद्र जोशी का 12 वर्ष पूर्व निधन हो गया था, इनका बड़ा भाई रोहित जोशी नोएडा में टाइम्स ऑफ़ इंडिया ग्रुप में सेवारत है।
भास्कर जोशी बिंदुखत्ता निवासी हिंदुस्तान टाइम्स के पत्रकार दीप चंद्र जोशी के भाई हैं, भास्कर ने 2021 में बीटेक करने के बाद कहीं जॉब ना कर गेट की तैयारी प्रारम्भ की, नोएडा में भाई रोहित जोशी के साथ रहते हुए सेल्फ स्टडी की और बिना कोचिंग के उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है, भास्कर की इस कामयाबी पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। जिसमें सांसद अजय भट्ट, क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, चाचा मोहन चंद्र जोशी, हरेंद्र बोरा, राजेंद्र सिंह खनवाल, चेयरमैन सुरेंद्र लोटनी, नंदन दुर्गापाल, लक्ष्मण खाती सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: एक पल में उजड़ गया परिवार, सड़क हादसे ने छीन लिया बच्चों का सहारा
देवभूमि को दहलाने की साजिश? बम धमकी के बाद हर जगह कड़ी सुरक्षा
उत्तराखंड के योगेश शर्मा ने 61 साल की उम्र में 38 साल पुरानी बाइक से फतह की दुनिया की सबसे ऊंची सड़क
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, शादी समारोह से लौटते वक्त झील में गिरी कार
धमकी भरे ईमेल से मचा बवाल, CM Pushkar Singh Dhami ने दिया बड़ा आदेश
उत्तराखंड : यहां मोबाइल चलाने से रोका तो किशोरी ने…..
हल्द्वानी : यहां शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ
मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात के बाद चर्चा में सपना राणा, जर्मनी में मिला बड़ा अवसर
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: घर लौट रहे दादा-दादी और पोते की एक साथ मौत
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, सभी काेचिंग और स्कूल की फायर NOC, CCTV, भवन सुरक्षा, आपदा प्रबंधन समेत 19 बिंदुओं पर होगी जांच 

