लालकुआं- प्रत्याशियों की घोषणा से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए जिला पंचायत सदस्य डॉ मोहन सिंह बिष्ट बिना शर्त के भाजपा में शामिल हुए हैं। पूर्व में भाजपा में रह चुके मोहन बिष्ट की घर वापसी के बाद चुनावी चर्चा का दौर जारी है कि आखिर लालकुआं विधानसभा से टिकट किसे मिलेगा। विधानसभा में टिकट के दावेदार के रूप में अब तक खुद सिटिंग एमएलए नवीन दुमका, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हेमंत द्विवेदी, कुमाऊं मीडिया प्रभारी उमेश शर्मा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन चौहान सहित कई नाम है। ऐसे में जिला पंचायत चुनाव के समय से पार्टी से बाहर चल रहे मोहन बिष्ट की अचानक वापसी से दावेदारों में असमंजस की स्थिति तो बनी हुई है लेकिन पार्टी सूत्रों के अनुसार मोहन बिष्ट की वापसी बिना शर्त भाजपा में हुई है।

लालकुआं विधानसभा में मोहन बिष्ट की वापसी में न सिर्फ भाजपा में हलचल है बल्कि कांग्रेसी खेमे में भी मोहन सिंह बिष्ट की वापसी के बाद नए समीकरण जन्म लेने लगे हैं। फिलहाल सब जगह यही चर्चा है कि आखिर टिकट किसे मिलेगा??

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज 
