लालकुआं- विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही एकाएक नए नेता पैदा हो जाते हैं, जिनको देख कुकुरमुत्ते भी शर्मा जाए, लालकुआं विधानसभा का भी यही हाल है, चुनाव की उल्टी गिनती शुरू होते ही ऐसे नेता पोल पर चढ़ने लगे हैं जिनका जनता के दुख दर्द और विधानसभा से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं। लेकिन ख्वाब देखना कहां मना है।
विधायकी का ख्वाब देख कर यह नेता जी लाखों रुपए खर्च कर विधानसभा के एक-एक बिजली के पोल पर चढ़ गए। गलतफहमी ऐसी कि जैसे पोल में चढ़कर अपना चेहरा दिखा कर लोगों के करीब आ जाएंगे। पर यह चुनाव है ऐसे नए चेहरे जनता हर चुनाव में देखती है, जिस तरह तेज हवा के झोंके से इनके पोल पर लगे होर्डिंग गायब हो जाते हैं उसी तरह चुनावी मौसम के बाद यह भी दूर दूर तक नहीं दिखाई देते।
लालकुआं विधानसभा में ऐसे ही नेताओं की भरमार देखने को मिल रही है। इन नेताओं के होर्डिंग्स और पोस्टर देखकर स्पष्ट है पहली बार ही रक्षाबंधन और पहली बार ही स्वतंत्रता दिवस आ रहा होगा। जनता को अपने हार्डिंग से से ऐसे बधाई दे रहे हैं जैसे पहली बार ही त्यौहारों का सीजन आया हो। अपने मन में जनता को लुभाने की गलतफहमी पाली इन नेताजी के अब तक लाखों रुपए खर्च हो चुके हैं। लेकिन विधानसभा की जन समस्याओं से उनका दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं। पोल पर लटके नेताजी को देखकर ग्रामीण एक दूसरे से बात कर रहे हैं कि आखिर यह लटकाउ नेता है कौन……

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के गांवों के लिए खुशखबरी, केंद्र ने जारी की बड़ी राशि
उत्तराखंड: ऑफिस में शराब पीकर पहुंचा कर्मचारी, छापेमारी में पकड़ा गया
उत्तराखंड: नए महीने की शुरुआत बारिश से, 4 अप्रैल तक मौसम का पूरा अपडेट
उत्तराखंड: गांव में दहशत फैलाता गुलदार, तीन पर हमला, विरोध के बाद लगाए गए पिंजरे
उत्तराखंड: यहाँ कुत्ते को बचाने में गई युवक की जान
सीएम धामी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, बुलडोजर से हुआ भव्य स्वागत!
हल्द्वानी: हल्द्वानी में कालाबाजारी करते मिले इंडेन कर्मचारी, आयुक्त के निर्देश पर एफआईआर दर्ज
हल्द्वानी : जमरानी बांध की डायवर्जन टनल की खुदाई पूरी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) एक और महिला तस्कर गिरफ्तार
नानकमत्ता-खटीमा बाईपास पर दर्दनाक हादसा, एक युवती की मौत, दो गंभीर घायल 
