Nainital News- उत्तराखंड के नैनीताल जिले के ओखलढुंगा क्षेत्र में 2 युवाओं की कोसी नदी में डूबने से मौत हो गई, खबर सुनते ही परिजनों में हड़कंप मच गया, स्थानीय ग्रामीणों की मदद से एक शव बरामद कर लिया गया है जबकि दूसरा शव घटनास्थल से 5 किलोमीटर की दूरी पर नदी के बीचो-बीच फंसा हुआ है, जिसको निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
बताया जा रहा है कि भंवर वह गहराई का सही अंदाजा न लगाने की वजह से दोनों युवक डूब गए । लगातार हो रही डूबने से मौत के सिलसिले के बावजूद लोग नदियों में खतरनाक स्थानों पर नहाना नहीं छोड़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार को रामनगर से करीबन 8 युवा अलग-अलग मोटरसाइकिल में सवार होकर बेतालघाट तथा कोटाबाग की सीमा पर ओखलडूंगा क्षेत्र पर कोसी नदी के किनारे पहुंचकर बैठकर कुछ खाने लगे।
कि तभी 18 साल के महेंद्र नेगी पुत्र अमर सिंह नेगी और 19 साल के सुमित कुमार निवासी रामनगर कोसी नदी में नहाने के लिए उतर गए। गहराई का सही अंदाजा ना होने के चलते दोनों डूबते चले गए। दोनों को डूबते हुए देख वहां खड़े दोस्तों में चीख-पुकार मच गई। 2 युवाओं ने भी उन्हें बचाने के लिए कोसी में छलांग लगाई, लेकिन वह अपने दोस्तों को नहीं बचा सके और अपनी आंखों के सामने उन्हें डूबते हुए देखने लगे। जिसके बाद स्थानीय लोगों को इस घटना की जानकारी मिली मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने नदी से एक युवक का शव निकाला लेकिन दूसरे का कुछ पता नहीं चल सका खोजबीन के बाद घटना स्थल से 5 किलोमीटर दूर कुणाखेत गांव के समीप दूसरा शव बरामद किया गया है कोसी में बहाव तेज होने की वजह से अभी दूसरा शव नहीं निकाला गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
