Lalkuan News-लालकुआं विधानसभा के वेरीपड़ाव स्थित भानदेव नवाड़ में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया इस दौरान उन्होंने पूर्व जिला पंचायत सदस्य किरण जोशी और ग्राम प्रधान शंकर जोशी सहित दर्जनों लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई इसके अलावा लालकुआं विधानसभा में पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान विधायक व पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल द्वारा किए गए विकास कार्यों को गिनाया। इस दौरान दुर्गापाल और हरेंद्र बोरा के समर्थक बीच-बीच में नारे लगाते हुए दिखाई दिए हरीश रावत ने कहा कि जिसको टिकट मिलेगा उसके साथ पार्टी परमात्मा और जनता सब खड़े हैं और जिसे टिकट नहीं मिला उसके साथ हरीश रावत खड़ा है सरकार आने पर कहीं न कहीं उन्हें अर्जेस्ट किया जाएगा।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पर्वतीय लोग पर्वतीय उपज कौड़ी और रिश्ते की पौंड़ी दोनों को भूल गए थे, पूर्वर्ती हरीश रावत सरकार ने ही उन्हें इनकी याद दिलाई। रावत ने कहा कि पर्वतीय उपज मडुआ, गहत, भट्ट, झींगुरा और कोड़ी का उनकी सरकार के दौरान देशभर में प्रचार किया गया आप जैसे ही पुनः कांग्रेस की सरकार आएगी इन पर्वतीय उपज को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि आज पर्वतीय समुदाय में अपनी बोलचाल की भाषा में पर्वतीय भाषा का निरंतर प्रयोग समाप्त होता जा रहा है।

हमें अपनी मातृभाषा का घर में अवश्य ही प्रयोग करना चाहिए। साथ ही अपने प्राचीन पर्वतीय रिश्तो को जैसे पोंड़ी रिस्ते को आज भूल रहे हैं, इसी प्रकार तमाम रिस्तों को हम हिंदी या अंग्रेजी भाषा से पुकारने लगे हैं। हम अपने बच्चों को इस ओर प्रेरित करें तभी हम अपनी प्राचीन पर्वतीय संस्कृति को बचा कर रख सकते हैं। साथ ही यह भी कहा कि यदि 2022 में कांग्रेस की सरकार आई तो सत्ता में आते ही बिंदुखत्ता वालों से पूछेंगे क्या चाहिए नगरपालिका या राजस्व गांव, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बिंदुखत्ता वासियों को आश्वस्त किया कि सरकार में आते ही उनके बीच में आएंगे और पूछेंगे कि उन्हें नगरपालिका चाहिए अथवा राजस्व गांव, जनता जिस पर मुहर लगा देगी वह सौगात उन्हें सौंप दी जाएगी। हरीश रावत की इस घोषणा के बाद सैकड़ों लोगों ने करतल ध्वनि से उनका स्वागत किया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 



