ऑनलाइन लूडो में लाखों हारी छात्रा ने की खुदकुशी
हल्द्वानी: स्नातक की पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने शुक्रवार को फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस को छात्रा के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें छात्रा ने मौत की वजह ऑनलाइन लूडो गेम में लाखों रुपये हारना बताया है।

पुलिस के मुताबिक बरेली रोड स्थित स्पेरो कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय हर्षिता जोशी एमबीपीजी कॉलेज से बीएससी कर रही थी। वह द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। छात्रा के पिता अल्मोड़ा कारागार में तैनात हैं। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को हर्षिता घर पर अपनी मां व भाई के साथ थी। दोपहर में मां और भाई किसी काम से बाजार गए थे। जब वह वापस घर लौटे तो देखा कि हर्षिता फंदे पर लटकी है। परिजनों में चीख पुकार मच गई।
आस-पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने हर्षिता को डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
- सॉरी पापा! मैंने आपका काफी खर्चा करा दिया…
पुलिस को बरामद हुए सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा ‘आईएम सॉरी पापा, मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई है। मैंने आपका काफी खर्चा करा दिया है। ऑनलाइन लूडो गेम में मैंने लाखों रुपये डूबा दिए हैं। अब ऐसा नहीं होगा। प्लीज मुझे माफ कर देना। मैं हमेशा के लिए जा रही हूं’। पुलिस ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में पता चला है पिछले कुछ समय से हर्षिता ऑनलाइन लूर्डा गेम खेल रही थी। पहले तो उसे मुनाफा हुआ, बाद में वह लगातार मां और पिता के पैसे से गेम हारती रही। लगातार पैसे गंवाने से वह तनाव में आ गई और उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। बताया जा रहा है छात्रा ढाई से तीन लाख रुपये हारी थी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी 
