रुड़की। कोतवाली पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने यहां एक होटल में छापेमारी करते हुए होटल के मैनेजर सहित आठ लड़कियो और पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि होटल में सेक्स रैकेट का यह गोरखधंधा लंबे समय से चल रहा था।
रुड़की में एक बार फिर पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने सेक्स रैकेट पर बड़ी कार्रवाई की है। इस बार पुलिस और एएचटीयू की संयुक्त टीम ने मलकपुर चुंगी के समीप स्थित होटल श्रीनिवास में देर शाम छापा मारा। इस दौरान होटल के अलग-अलग कमरों में युवक और युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। टीम द्वारा होटल की घेराबंदी करते हुए सभी को हिरासत में लिया गया और पूछताछ शुरू की गई।
बताया गया है कि इस होटल में सेक्स रैकेट का यह धंधा लंबे समय से चल रहा था। यहां युवकों को लड़कियां और कमरा उपलब्ध करवाया जाता था। इतना ही नहीं ग्राहकों की डिमांड पर युवतियों को बाहर भी भेजा जाता था। फिलहाल होटल से आठ युवतियों और पांच युवकों को हिरासत में लिया गया है। युवकों में होटल का प्रबंधक भी शामिल है जिससे पूछताछ जारी है। वहीं फिलहाल टीम की कारवाई जारी है और नामों का खुलासा कारवाई पूरी होने के बाद ही हो पाएगा। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि अभी हिरासत में लिए युवक युवतियों से पूछताछ की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नेपाल में फिर हाहाकार!, अचानक आई बाढ़ से बह गए ढेरों पुल, 10 लोग लापता, 35 मकान डूबे
उत्तराखंड: राजस्व ग्राम की अधिसूचना नहीं मिलने से नाराज बिंदुखत्ता के लोग, अब हल्द्वानी में महारैली और घेराव की तैयारी
उत्तराखंड की 149 छात्राओं को सीएम धामी ने दिए स्मार्टफोन, बेटियों के लिए बताईं ये योजनाएं
उत्तराखंड: यहां तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी के नए DFO बने आदित्य रत्न, उत्तराखंड में कई IFS अधिकारियों के तबादले
नैनीताल पहुंचते ही जाह्नवी कपूर ने किए मां नयना देवी के दर्शन, झील और मौसम की तारीफ की
उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप
Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज
जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास 

