- थाना थराली पुलिस टीम ने हत्या की घटना का किया सफल अनावरण, अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
थराली (चमोली)- विगत 6 मई को एरेठा देवाल के भजन लाल उम्र 62 वर्ष एक शादी समारोह में सम्मिलित होने घर से निकले थे लेकिन उनका शव गांव से लगभग 5 किलोमीटर दूर एरेठा गधेरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला. जिस पर उनके पुत्र द्वारा मौत को संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग की और प्राथमिक दर्ज कराई जिस पर थाना थराली द्वारा पुलिस टीम का गठन कर हत्या आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
एरेठा देवाल निवासी भवानराम ने थाना थराली मे अपने पिता भजनराम की 6 मई को आरोपित महेन्द्र सिह आदि द्वारा हत्या करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी थी।तहरीर के आधार पर थाना थराली मे अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियोग की विवेचना थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार पन्त द्वारा सम्पादित करते हुये अभियोग में धारा 3 (2) (V) एससी/एसटी एक्ट की वृद्धि की गयी तदोपरान्त अभियोग की विवेचना पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग प्रमोद शाह द्वारा सम्पादित की गयी। उक्त प्रकरण पर तत्काल संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार द्वारा संबंधित को निर्देशित करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गयी। गठित पुलिस टीम ने आरोपित महेन्द्र सिह रावत पुत्र दलीप सिह को उसके घर ग्राम मौडा से गिरफ्तार किया गया जिसे न्यायालय मे रिमांड हेतु पेश किया गया। अभियुक्त ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.उसने बताया कि 3 वर्ष पहले भजनलाल उसको पूछे बिना उसकी 10 बकरियां बेचीं थी। बकरियों के पैसे के लेनदेन में झगड़ा हुआ और पानी के तालाब में धक्का मारकर भजन लाल की हत्या कर दी। पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पंत,उप निरीक्षक विनोद सिंह रावत,कांस्टेबल राकेश,कांस्टेबल राजेश आदि मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 

