- बारिश से ढही दीवार के नीचे दबने से आठ साल की बालिका की दबकर हुई मौत,
खटीमा – खटीमा के ख़ेतलसडा मुस्ताजर गांव में बारिश से दीवार ढह गई जिससे खेत पर पौध देने आई आठ साल की मासूम की दबकर मौत हो गई।बुधवार को सुबह से हो रही लगातार बारिश से किसान के चेहरे खिले हुए थे।लोग सुबह से ही खेत में धान की पौध लगाने निकल चुके थे लेकिन खेतलसंडा मुस्ताजर निवासी नारायण सिंह के परिवार पर दुख का पहाड़ टूटना ही नियति को मंजूर था।
नारायण सिंह घर से पौध लगाने के लिए मजदूरी पर निकल चुका था इधर घर से लगे उसके खेत में 14 साल का बेटा धान की पौध लगा रहा था तो 8 साल की पुत्री शिवांगी भी भाई की मदद कर पौध लाकर दे रही थी।तभी अचानक काफी देर से हो रही तेज बारिश की वजह से खेत के बराबर से लगी 9 इंची मोटी दीवार ढह गई और मासूम शिवांगी उसके नीचे दब गई।जब तक रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने शिवांगी को बाहर निकाला शिवांगी मूर्छित हो चुकी थी।आनन फानन में शिवांगी के ताऊ चरण सिंह और पूर्व प्रधान वीरेंद्र राज बाइक से उसे उप चिकित्सालय लेकर आए जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।घटना की सूचना उप चिकित्सालय ने पुलिस को दे दी है। नारायण सिंह के दो बच्चों में पुत्र होनहार और राणा प्रताप में कक्षा 7 में पड़ता है बहन शिवांगी प्राइमरी स्कूल में 5 में पड़ती थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी है।वही उक्त दुखद घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां 3 किमी जाने के लिए विक्रम चालक ने एआरटीओ से मांग डाले 300 रुपए, हाथों हाथ हो गया बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय बढ़ाने पर जल्द होगा विचार
उत्तराखंड में 243 खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, पांच साल में पूरी करनी होगी शैक्षिक योग्यता
उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत 
