- दुखद: स्कूल वैन हादसे में घायल अनमोल की एम्स में मौत
पौड़ी। बीते शुक्रवार को हुए स्कूल वैन हादसे में एक और मासूम की मौत हो गई है। हादसे के बाद मासूम को ऋषिकेश एम्स में उपचार के लिए भर्ती किया गया था। जहां मंगलवार सुबह उसने अंतिम सांस ली। वहीं मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर कर बुरा हाल है।
मासूम के गांव भिताई मल्ली में शोक का माहौल बना हुआ है। मासौं- दाणाधार- भिताई- खंडाह मोटर मार्ग पर 25 अप्रैल को शहर के बीआरएमएस स्कूल से बच्चों को घर ले जा रहा निजी वाहन भिताई व मासौ के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक बुजुर्ग व एक मासूम को हेली एंबुलेंस की मदद से एम्स भेजा गया था। जहां उपचार के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया था।
वहीं, मंगलवार सुबह गंभीर रूप से घायल 8 साल के अनमोल ने एम्स में अंतिम सांस ली। एसडीएम पौड़ी दीपकरामचंद्र सेट ने बताया कि गंभीर रूप से घायल अनमोल की उपचार के दौरान एम्स ऋषिकेश में मौत हो गई। वहीं, अनमोल की मौत की खबर से बीआरएमएस स्कूल में शोक की लहर छा गई।
प्रधानाचार्य डीपी ममगाईं ने बताया कि अनमोल के पिता सुनील कुमार से उन्हें बच्चे के निधन की सूचना दी। जिस पर स्कूल परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए शोक सभा कर परिवार को इस क्षति से उबरने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। प्रधानाचार्य ने बताया कि भिताई मल्ली निवासी अनमोल कक्षा दो में अध्ययनरत था। जबकि हादसे में घायलों को तीन दिन बाद जिला अस्पताल से छुट्टी मिल गई है
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन
देहरादून :(बड़ी खबर) 28 कर्मचारियों की पदोन्नति 

