हल्द्वानी। परिवहन विभाग शहर के छह रूटों पर 90 सिटी बसें दौड़ाने की तैयारी में है। सुबह 6 बजे से ये बसें रात के 9 बजे तक दौड़ेंगी। इन बसों के चलने से शहर में जहां जाम की समस्या हल होगी वहीं आम यात्री को राहत मिलेगी। सिटी बसें 21 जुलाई से संचालित की जाएंगी। परिवहन विभाग के मुताबिक पहले 21 जून से शहर में बसें दौड़ाने का निर्णय लिया गया था। बस ऑपरेटर्स के अनुरोध पर उन्हें तैयारी के लिए एक माह और समय दे दिया गया है।
आरटीओ हल्द्वानी सुनील शर्मा ने बताया कि शहर के छह रूटों पर 90 बसों को चलाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि सबसे लंबा रूट रानीबाग-काठगोदाम वाला है जो करीब 45 किमी का होगा। इस रूट पर 45 बसें दौड़ेंगी। उन्होंने बताया कि सबसे छोटा रूट 12 किमी का है जिस पर 24 बसें दौड़ेंगी। उन्होंने बताया कि सिटी बसें 14 घंटे शहर में दौड़ेंगी जो सुबह 6 बजे शुरू होंगी और रात को 9 बजे तक चलेंगी। उन्होंने बताया कि रूट को इस तरह से बनाया गया है कि शहर के ज्यादातर क्षेत्रों के यात्रियों को इसका लाभ हो। उन्होंने कहा कि सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो 21 जुलाई से पहले सभी निर्धारित रूटों पर बसें दौड़ने लगेंगी। उन्होंने बताया कि सभी बसें सीएनजी हों या डीजल बीएस-6 मॉडल की होंगी।
ऐसे होगा संचालन
रानीबाग से रोडवेज बस स्टैंड, स्टेडियम रोड, मुखानी, कुसुमखेड़ा, ब्लॉक, फतेहपुर, लामाचौड़, भाखड़ा, कठघरिया, चौफुला चौराहा, चंबलपुल, पनचक्की, हाइडिल गेट से वापस रानीबाग।
बस स्टेशन से मंगलपड़ाव, गांधी स्कूल, तीनपानी, उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी, टीपीनगर, देवलचौड़, पंचायत घर, पाल कॉलेज, कुसुमखेड़ा, लालडांठ, पनचक्की, मुखानी, कालाढूंगी चौराहे से वापस बस स्टेशन।
बस स्टेशन से काठगोदाम रेलवे स्टेशन, सर्किट हाउस, स्टेडियम, तीनपानी, गोरापड़ाव, गन्ना सेंटर, टीपीनगर, एसटीएच, धान मिल, पीलीकोठी, मुखानी, कालाढूंगी चौराहे से वापस बस स्टैंड।
बस स्टेशन से सिंधी चौराहा, रामपुर रोड, देवलचौड़, बिड़ला स्कूल, गैस गोदाम रोड, सेंट्रल अस्पताल, मुखानी से कालाढूंगी चौराहा होकर वापस बस स्टैंड ।
बस स्टेशन से दुर्गा सिटी सेंटर, नवाबी रोड, मुखानी, कुसुमखेड़ा, कमलुवागांजा, लामाचौड़, भाखड़ा।
बस स्टेशन से स्टेडियम रोड, मुखानी, कुसुमखेड़ा, ऊंचापुल, कमलुवागांजा, मुखानी होकर वापस बस स्टैंड।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: एक पल में उजड़ गया परिवार, सड़क हादसे ने छीन लिया बच्चों का सहारा
देवभूमि को दहलाने की साजिश? बम धमकी के बाद हर जगह कड़ी सुरक्षा
उत्तराखंड के योगेश शर्मा ने 61 साल की उम्र में 38 साल पुरानी बाइक से फतह की दुनिया की सबसे ऊंची सड़क
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, शादी समारोह से लौटते वक्त झील में गिरी कार
धमकी भरे ईमेल से मचा बवाल, CM Pushkar Singh Dhami ने दिया बड़ा आदेश
उत्तराखंड : यहां मोबाइल चलाने से रोका तो किशोरी ने…..
हल्द्वानी : यहां शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ
मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात के बाद चर्चा में सपना राणा, जर्मनी में मिला बड़ा अवसर
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: घर लौट रहे दादा-दादी और पोते की एक साथ मौत
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, सभी काेचिंग और स्कूल की फायर NOC, CCTV, भवन सुरक्षा, आपदा प्रबंधन समेत 19 बिंदुओं पर होगी जांच 
