Uttarakhand News– देश दुनिया में रहने वाले उत्तराखंडियों का सीना गर्व से चौड़ा करने वाले सुरीली आवाज के धनी और इंडियन आइडल सीजन 12 के विजेता पवनदीप राजन को हर कोई जीत की बधाई दे रहा है। पवनदीप की जीत के साथ ही हर उत्तराखंडी का जैसे एक सपना पूरा हो गया हो, क्योंकि इंडियन आईडल सीजन 12 में पहले एपिसोड से लेकर ग्रैंड फिनाले तक पहाड़ के पवनदीप की आवाज को बुलंद रखने और उनको प्रोत्साहित करने के लिए उत्तराखंड के लोग पवनदीप के साथ खड़े रहे। ऐसे में ट्रॉफी जीतने के बाद पवनदीप के घर आने वाले है और साथ ही चल रही है उनकी इस जीत को यादगार बनाने के लिए उनके गृह जनपद चंपावत में जश्न की तैयारियां।
मुंबई में भी आज महाराष्ट्र के राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने पवनदीप से मुलाकात कर पवनदीप को इंडियन आइडल विनर का खिताब जीतने पर बधाई दी, साथ ही पवनदीप के उज्जवल भविष्य की कामना की। उत्तराखंड के साथ-साथ पवनदीप के गृह जनपद के लोग उनके आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं पवनदीप के स्वागत को लेकर चंपावत में जबरदस्त तैयारी चल रही है विधायक कैलाश गहतोड़ी के अध्यक्षता में पवनदीप के भव्य स्वागत की तैयारियों को लेकर रूपरेखा भी तैयार की गई है।
इंडियन आइडल सीजन 12 को जीतने वाले पवनदीप राजन के गृह जनपद के लोग बेहद बेसब्री से उनका इंतजार कर रहे हैं स्वागत की तैयारियों में हरेला क्लब व्यापार मंडल लायंस क्लब नवयुवक रामलीला कमेटी सहित कई सामाजिक संस्थाएं लोग उनके इस जश्न को यादगार बनाना चाहते हैं। कार्यक्रम के अनुसार पवनदीप राजन का चंपावत जिले के बॉर्डर पर पहुंचने पर टनकपुर तक भव्य रोड से निकाला जाएगा इसके अलावा गांधी मैदान में स्टार नाइट का आयोजन होगा इसकी जिम्मेदारी पालीवाल ग्रुप को दी गई है विधायक का कहना है कि पवनदीप राजन ने चंपावत का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज कराया है और इस जीत की जश्न में कोई कमी नहीं होनी चाहिए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निजी भूमि पर निजी बाजार संचालित करने के इच्छुक के लिए बन गई पॉलिसी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर नीद से जागा आबकारी विभाग, पकड़ने लगा कच्ची
किच्छा: किच्छा चीनी मिल बन्दी की प्रथम सूचना:
उत्तराखंड : रेत से भरे डंपर ने बाइक सवार को कुचला,गुस्साई भीड़ ने डंपर में आग लगा दी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) SDM कोर्ट पर विधायक सुमित जमीन में बैठे
उत्तराखंड के दंपती ने यहां ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
देहरादून : पीआरडी जवानों ने समान कार्य का समान वेतन मांगा
देहरादून : पांच जिलों में बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड: (Job Alert) यहां 394 पदों पर आवेदन का मौका 

