Haldwani News- हल्द्वानी में मुखानी थाना पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मुखानी थाना और एसओजी की टीम ने संयुक्त रूप से मुखबिर की सूचना पर चंबल पुल के पास से संदिग्ध व्यक्ति की गिरफ्तारी की है, जब व्यक्ति की तलाशी की गई तो पुलिस को उनके पास से आठ किलो चरस बरामद हुई।
साथ ही घटना में शामिल आल्टो कार को भी बरामद किया है, ऑल्टो कार में बैठे तस्कर को जब पुलिस ने गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ में पता चला कि वह चरस को पहाड़ी क्षेत्र के गांवों से एकत्र करके लाया है। अभियुक्त का नाम किशोर पलड़िया है, जो की मूल रूप से भीमताल के भौर्सा का रहने वाला है, जिसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। पकड़े गए तस्कर की लॉकडाउन के दौरान रुद्रपुर सिडकुल की एक कम्पनी से नौकरी छूट गई थी, बेरोजगारी के चलते उसने तस्करी करनी शुरू कर दी थी।

घटना में उपयुक्त वाहन पुलिस ने सीज कर दिया है, एसपी सिटी जगदीश चंद्र ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट 
