Nainital News- उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों में इस साल भी भारी भूस्खलन और लेंसलाइड़ हुआ है कई जगह तो पहाड़ से पत्थर गिरने से कई जाने चली गई आज भी उत्तराखंड के नैनीताल के वीर भट्टी पुल के पास एक ऐसा ही डरावना दृश्य देखने को मिला जब भारी भूस्खलन की चपेट में आने से एक बस बाल-बाल बच गई कई यात्रियों ने बस से उतर कर भाग कर जान बचाई और ड्राइवर की सूझबूझ की वजह से सभी यात्रियों की जान बची। फिलहाल वीर भट्टी मार्ग अस्थाई रूप से बंद हो गया है।
नैनीताल जिले में भारी बारिश की वजह से ज्योलीकोट-भवाली मार्ग भारी मलबा आने से बंद हो गया, वीर भट्टी पुल के पास भारी मात्रा में चट्टान खिसकने से मलबा आ गया, मलवा इतनी तेजी से गिर रहा था केएमओयू की एक बस मलबे में दबने से बाल-बाल बच गयी, बस में सवार यात्री उतरकर जल्दी-जल्दी भागे जिससे बड़ी घटना होने से टल गई।

मलबा आने के बाद दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर है और मार्ग खुलवाने का प्रयास लगातार जारी है, लेकिन लगातार हो रही बारिश के चलते मार्ग खोलने में बाधा उत्पन्न हो रही है, वाहनों को भीमताल के रास्ते डायवर्ट किया गया है, लेकिन भीमताल पुल की खराब हालत के चलते भारी वहां से भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है जिस वजह से पहाड़ों में भारी दिक्कतें हो सकती है, बताया जा रहा है कि वीर भट्टी के पास नए पुल का निर्माण कार्य चल रहा है जिसके लिए पहाड़ का कटान किया जा रहा है और ये मलबा वहीं से आया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: एलटी शिक्षकों को TET से राहत देने की मांग, सुमित हृदयेश बोले- नहीं होने देंगे अन्याय
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी घोषित
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
देहरादून :(बड़ी खबर ) BJP नें घोषित किए जिलों के प्रभारी और सह प्रभारी
वन अधिकारी प्रकृति के प्रहरी, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण जरूरी: सीएम धामी
उत्तराखंड: नौकरी किसे मिलेगी? सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद दो पत्नियों के दावे से फंसा मामला
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों आरोपियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
उत्तराखंड: पहाड़ से गिरे बोल्डर ने मचाई तबाही, कैलाश यात्रा के अहम रास्ते पर टूटा पुल
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, धूप में भी जारी रही जनजागरण पदयात्रा
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 80 हजार से ज्यादा छात्रों ने भेजे निबंध 
