कुमाऊं क्षेत्र में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान,किसानों में निराशा,मुआवज़े की मांग..
नैनीताल – कुमाऊं क्षेत्र में आज हुई भीषण ओलावृष्टि ने पूरे क्षेत्र की फसलों को बुरी तरह से प्रभावित किया है। पूलम, आड़ू, खुमानी, सेब, नाशपाती के साथ-साथ मटर और आलू की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इसके अलावा, 2024/2025 में हुए फसल नुकसान का बीमा भी अभी तक किसानों को नहीं मिला है, जिससे पूरे पर्वतीय क्षेत्र के किसानों के चेहरे पर निराशा छाई हुई है।
भीमताल विधानसभा क्षेत्र में विशेष रूप से ओलावृष्टि से हुए नुकसान को देखते हुए पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से तत्काल मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा नहीं दिया गया, तो शासक वर्ग के खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
पनेरु ने कहा, “जब सरकार विधायकों की तनख्वाह बढ़ा सकती है, तो किसानों को मुआवजा क्यों नहीं दिया जा सकता? किसानों की मेहनत और पसीने की कमाई एक बार फिर प्रकृति के प्रकोप की भेंट चढ़ गई है। ऐसे में सरकार का यह नैतिक दायित्व बनता है कि वह किसानों को तुरंत मुआवजा प्रदान करे।”
उन्होंने मुख्यमंत्री से जनहित में इस मामले पर तुरंत कार्रवाई करने की अपील की है। साथ ही, उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगों को नजरअंदाज किया गया, तो आंदोलन और तेज होगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सांस की बदबू क्यों करती है परेशान? जानिए इसके कारण और आयुर्वेदिक उपायों से राहत पाने के तरीके
उत्तराखंड: यहां 3 किमी जाने के लिए विक्रम चालक ने एआरटीओ से मांग डाले 300 रुपए, हाथों हाथ हो गया बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय बढ़ाने पर जल्द होगा विचार
उत्तराखंड में 243 खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, पांच साल में पूरी करनी होगी शैक्षिक योग्यता
उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे 
