रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप क्षेत्र की मोदीपुरम कॉलोनी में एक युवती से मारपीट और हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने मोबाइल नंबर मांगने पर युवती के इनकार से नाराज़ होकर पहले उससे गाली-गलौज की…फिर मारपीट करते हुए तमंचे की बट से उसके सिर पर हमला कर दिया…जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना 16 सितंबर की है। पीड़िता अंजली कुमारी घर के बाहर गेट पर अपने बच्चे के साथ बैठी थी…तभी मोहल्ले में रहने वाला संजू नामक युवक वहां पहुंचा और मोबाइल नंबर मांगने लगा। जब अंजली ने नंबर देने से इनकार किया, तो संजू ने अचानक मारपीट शुरू कर दी और जेब से तमंचा निकालकर उसकी बट से सिर पर वार कर दिया। हमले में युवती का सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गई।
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने ट्रांजिट कैंप थाने में शिकायत दी…जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
थानाध्यक्ष मोहन पांडे ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं घायल युवती का प्राथमिक उपचार किया गया है और उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को सार्वजनिक अवकाश
हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव के मंच पर दीपक रावत ने गाया कुमाऊंनी गीत, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
उत्तराखंड : उमेश कुमार का विधायकी से इस्तीफे का ऐलान
उत्तराखंड में 2 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार, पहाड़ी जिलों में बदलेगा मौसम
हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान
हल्द्वानी के बेस अस्पताल की बदहाली पर अजय भट्ट सख्त, CM धामी को लिखा पत्र
वोटर लिस्ट से जुड़ा जरूरी अपडेट, उत्तराखंड में इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया
CM धामी का गैरसैंण को बड़ा तोहफा, रामगंगा नदी पर बनेगा बांध
उत्तराखंड: जिला अस्पताल के क्लर्क मोहित मेहरा की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव
7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर 
