- हल्द्वानी में पूर्व फौजी का तांडव:- पत्नी का दराती से फोड़ा सिर, बेटे की उंगली काटी, गैस सिलेंडर में लगाई आग
हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के नवाड़ सैलानी फतेहपुर इलाके में एक पूर्व फौजी ने नशे में धुत होकर अपने ही परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। उसने दराती से पत्नी का सिर फोड़ दिया। वहीं बचाव में आए बेटे पर वार कर बाये हाथ की अंगुली काट दी। इसके बाद दो गैस सिलिंडरों में आग लगाकर परिवार को जिंदा फूंकने का प्रयास किया। उन्होंने भागकर जान बचाई।
नवाड़ सैलानी फतेहपुर निवासी गीता देवी ने पुलिस को बताया कि उसका अपना मकान है। एक कमरे में वह तीन बच्चों के संग रहती है।
जबकि दूसरे कमरे में पूर्व फौजी पति देवेंद्र चंद्र रहता है। 23 फरवरी की रात साढ़े आठ बजे वह मकान की लाबी में किसी काम पर लगी थी। इसी बीच पति शराब के नशे में धुत होकर हाथ में दराती लेकर पहुंचा और उसके सिर पर वार कर दिया। बड़ा बेटा अभिषेक उसे बचाने आया तो पति ने उसपर वार कर एक हाथ की अंगुली काट दी। महिला का कहना है कि लामाचौड़ के रतनपुर इसाई में एक प्लाट उसके नाम पर रजिस्टर्ड है, जिसे उसका पति अपने नाम करवाना चाहता है। यह मामला कोर्ट में चल रहा है।
थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि महिला की तहरीर आरोपित पर हत्या के प्रयास की धारा में प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों की मनमानी शुरू, शिक्षा विभाग के आए आदेश
उत्तराखंड: पहाड़ों में फिर हादसा, गहरी खाई में गिरी कार…एक की मौत !
उत्तराखंड: पुल निर्माण में मिट्टी मिलाने पर इंजीनियर सस्पेंड
देहरादून :(बड़ी खबर) मतदाता ध्यान दें! 1 अप्रैल से चलेगा प्री-SIR में मैपिंग का सघन अभियान
उत्तराखंड: पाताल भुवनेश्वर गुफा 5 दिन रहेगी बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जिले में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति की कोई कमी नही: DM
देहरादून : 28 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे तक मनाया जाएगा ‘अर्थ ऑवर’
उत्तराखंड भाजपा का बढ़ा कद, दूसरे राज्यों में जिम्मेदारी, स्टार प्रचारक के रूप में जाएंगे सीएम धामी
नैनीताल : जिले में शनिवार को सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी- राजस्व लोक अदालत
उत्तराखंड: जब विभाग नहीं जागा, युवाओं ने खुद भरे हाईवे के गड्ढे 
