लालकुआं। पिछले 20 वर्षों से नगर के राजीव नगर बंगाली कॉलोनी स्थित एसके पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य एवं क्षेत्र के सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भूमिका निभाने वाले विमल मनराल का बीमारी के बाद आज निधन हो गया, उनके निधन से जहां क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है, वहीं परिवार में कोहराम मच गया है। विमल मनराल के भाई विजय मनराज भारतीय जनता पार्टी हल्द्वानी मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं, उनके निधन से भारतीय जनता पार्टी समेत मनराल परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
युवा विमल मनराल 53 वर्ष कई दिनों से कैंसर की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे तथा उनका कैंसर का इलाज दिल्ली के निजी अस्पताल से चल रहा था, इसी बीच आज तड़के उनका निधन हो गया, उनके निधन का समाचार सुनकर उनके परिजन तथा क्षेत्रवासी अत्यधिक दुखी है। उनके निधन से उनकी पत्नी और दो बेटियों का रो-रो कर बुरा हाल है, वही छोटे भाई वरिष्ठ भाजपा नेता विजय मनराल सहित दो बड़े भाइयों की हालत भी विमल के निधन से खराब है,
लालकुआं स्थित एसके पब्लिक स्कूल के प्रबंधक संजय सिंह के अनुसार प्रधानाचार्य विमल मनराल के आकस्मिक निधन के चलते आज विद्यालय में शोक सभा करने के बाद अवकाश कर दिया। लालकुआं नगर में विमल के निधन पर शोक की लहर व्याप्त है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
