लालकुआ। नगर की एक मस्जिद में आई लव मोहम्मद का पोस्टर लगाने से नाराज विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय कोतवाली में जाकर कड़ी नाराजगी जाहिर की, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने लाइन पार स्थित रोशन मस्जिद में जाकर वहां लगा उक्त आई लव मोहम्मद का पोस्टर हटवा दिया, जिसके बाद हिंदूवादी कार्यकर्ता शांत हुए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम को विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी सुभाष नागर और मनोज गुप्ता के नेतृत्व में कई हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय कोतवाली में जाकर शिकायत की कि नगर की रोशन मस्जिद में आई लव मोहम्मद का पोस्टर लगाया गया है, साथ ही उक्त मस्जिद से जुड़े कुछ लोग नगर में जुलूस आदि निकालकर क्षेत्र की शांति व्यवस्था बिगाड़ सकते हैं, इसके बाद हरकत में आए लालकुआं कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने मौके पर जाकर मस्जिद में मौजूद मौलाना से उक्त आई लव मोहम्मद का पोस्टर उतरवा दिया, इसके बाद हिंदूवादी कार्यकर्ता शांत हुए। इस मौके पर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक बिष्ट ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोगों द्वारा रोशन मस्जिद में आई लव मोहम्मद का पोस्टर लगाया गया है, जिसे तत्काल पुलिसकर्मियों ने मौके पर जाकर उतरवा दिया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की शांति व्यवस्था को किसी भी हालत में बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
अंकिता भंडारी केस की चर्चा के बीच उर्मिला सनावर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड : वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, कांग्रेस विधायक के भाइयों पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार में आंधी तूफान से भरभराकर गिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार, दो वाहन क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: शहरी विकास निदेशक ने देखा लालकुआं का कामकाज, विकास कार्यों की तारीफ
उत्तराखंड: यहां भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
देहरादून : इस भर्ती परीक्षा की आई अपडेट
उत्तराखंड: सचिवालय में 59 करोड़ से ज्यादा की लागत से बन रहा नया भवन, जानें क्या होंगी सुविधाएं
सीएम धामी के निर्देश पर पत्रकारों के लिए राहत की संस्तुति, 5 लाख की मदद और पेंशन पर फैसला
पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने 67 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास 
