- मर्डर का खुलासा- प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर खेत में शव फेंकने के मामले में आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
किच्छा (उधमसिंह नगर)- किच्छा कोतवाली पुलिस ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर खेत में शव फेंकने के मामले में आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा उधम सिंह नगर जिले की एसपी क्राइम निहारिका तोमर के द्वारा रुद्रपुर स्थित एसएसपी कार्यालय में करते हुए बताया की प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने के मामले में आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि आरोपी पत्नी पारुल के द्वारा अपने पति हरीश की 15 मार्च को कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर सोंपी थी। पुलिस ने तहरीर की जांच शुरू की इसी बीच मृतक के भाई शंकर ने अपने भाई की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें पुलिस ने मृतक का शव खेत से बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया था।
इस हत्या के मामले में मृतक की पत्नी पारुल और उसके प्रेमी मोहम्मद रईस उर्फ बाबू पुत्र अहमद हुसैन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मुंह दबाकर हत्या करने के मामले में तकिया और दो मोबाइल फोन बरामद किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
