- उत्तराखंड के स्कूलों में छुट्टियों का कैलेंडर जारी ईगास बग्वाल और हरेला पर भी रहेगा अवकाश
देहरादून। शिक्षा विभाग ने स्कूलों में छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया है। नए साल 2025 में ईगास बग्वाल और हरेला पर भी छुट्टी रहेगी। वहीं, 5000 फीट से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों के विद्यालयों में सर्दियों की 37 दिन छुट्टी रहेगी। जबकि इससे कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों के विद्यालयों में 13 दिन स्कूल बंद रहेंगे।
शिक्षा निदेशक आरके उनियाल की ओर से जारी कैलेंडर के मुताबिक ■5000 फीट से कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों के विद्यालयों में एक से 13 जनवरी 2025 तक सर्दियों की छुट्टी रहेगी।

जबकि 5000 से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों के विद्यालय सर्दी में 26 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे। इन विद्यालयों में गर्मियों की छुट्टी 20 से 30 जून 2025 तक रहेगी। वहीं, कम ऊंचाई के क्षेत्र वाले विद्यालयों में गर्मी की छुट्टी 27 मई से 30 जून 2025 तक रहेगी। शिक्षा निदेशक की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि प्रधानाध्यापक तीन दिन विवेकाधीन अवकाश दे सकेंगे।
यह दिया निर्देश : शिक्षा निदेशक आरके उनियाल ने जारी निर्देश में कहा,प्रधानाध्यापक विवेकाधीन अवकाश घोषित करने की सूचना खंड शिक्षा अधिकारी या संबंधित उप शिक्षा अधिकारी को देंगे। विवेकाधीन अवकाश को दीर्घावकाश के साथ नहीं जोड़ा जाएगा।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान
उत्तराखंड: बेटी का जन्मदिन मना रहा था आरोपी, विवाद के बाद युवक के सीने में घोंपा चाकू
नैनीताल :(बड़ी खबर) कल नैनीताल, भवाली एवं भीमताल में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार 
