देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं है…बल्कि यह भारतीय सभ्यता, संस्कृति और भारतीयता की पहचान भी है।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि हिंदी हमारी सांस्कृतिक भावनाओं, आकांक्षाओं और आदर्शों को व्यक्त करने वाली भाषा है। यह देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के साथ ही विविधता में एकता की भावना को भी बढ़ावा देती है।

उन्होंने कहा कि भारतीय समाज को जोड़ने और सामाजिक चेतना जगाने में हिंदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भी हिंदी ने देशवासियों को एकजुट करने में अहम योगदान दिया।
सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार हिंदी के संरक्षण, संवर्धन और प्रोत्साहन के लिए लगातार काम कर रही है। हिंदी के गौरव और सम्मान को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि हिंदी दिवस के अवसर पर अपने दैनिक जीवन में हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करने का संकल्प लें। साथ ही राजभाषा हिंदी के सम्मान और विकास में अपनी भागीदारी निभाएं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट
सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन 
