प्रेमी ने दोस्तों के साथ पहले पी जमकर शराब, फिर करवा दिया प्रेमिका का गैंगरेप, पुलिस ने गैंगरेप के 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार।
रुड़की (हरिद्वार)- हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र से एक महिला के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। यहां एक महिला का प्रेमी महिला को एक स्कूल में ले गया. जहां पर उसने अपने दोस्तों को बुलाकर खूब शराब पी,जिसके बाद महिला से गैंगरेप किया गया। वहीं, इस घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की 6 घंटे बाद पुलिस ने गैंगरेप के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
जानकारी के मुताबिक भगवानपुर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला क्षेत्र की एक फैक्ट्री में कर्मचारी है। बताया गया है कि महिला का भगवानपुर क्षेत्र निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। आरोप है कि 23 अगस्त शनिवार की शाम उसका प्रेमी महिला से मिलने की बात कह कर उसे अपने साथ पिरान कलियर थाना क्षेत्र के हद्दीवाला गांव में स्थित एक स्कूल में ले गया। जहां पर उसने अपने पांच दोस्तों को भी मौके पर बुला लिया. वहां पर उन्होंने खूब शराब पी इसके बाद महिला के प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दे दिया। आरोप है कि यह बात किसी को न बताने की धमकी देते हुए सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. इसके बाद महिला बदहवास हालत में पुलिस के पास पहुंची। मामले की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन की गई. जिसके बाद पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया गया।
पिरान कलियर थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार ने बताया महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पीड़िता की तरफ से तहरीर मिली. जिसके बाद आरोपियों की तलाश शुरू की गई. पीड़िता के मुताबिक गैंगरेप में पांच लोग शामिल थे। जिनमें अनीस अहमद, हिमांशु सैनी उर्फ लड्डू, रजत, नीरज और एक अन्य शामिल था. जिनमें से चार आरोपियों अनीस अहमद, हिमांशु सैनी उर्फ लड्डू, रजत और नीरज को 6 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों का एक अन्य साथी अभी फरार है,जल्द ही उसकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: छात्रों के लिए खुशखबरी! CM धामी की योजना से घर बैठे फ्री में करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
उत्तराखंड: घर में LPG कनेक्शन है तो जरूर पढ़ें! इस तारीख तक करना होगा ये जरूरी काम
उत्तराखंड: बस के अंदर ठूंस दिए 103 यात्री! रुद्रपुर में परिवहन विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची पुलिस, फरार कांग्रेस नेता समेत 3 के घर कराई मुनादी
उत्तराखंड में 14.20 लाख घरों तक पहुंचा नल का पानी, CM धामी ने अब दिया ये बड़ा टारगेट
हल्द्वानी: यहां खिड़की में देखा तो बैठा था तेंदुवा, फैल गई दहशत Video
हल्द्वानी: यहां सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक गंभीर
सीएम धामी से मिले शेफ केशव नेगी, सहयोग के लिए जताया आभार 
