police

उत्तराखंड: काम करने को कहा तो भड़का बेटा, पिता के सिर पर डंडे से किया हमला; इलाज के दौरान मौत

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हरिद्वार: श्यामपुर थाना क्षेत्र की चंडीघाट बस्ती में पारिवारिक विवाद के दौरान एक बेटे ने अपने पिता के सिर पर डंडे से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल पिता को इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक 60 वर्षीय प्यारेलाल राजमिस्त्री का काम करते थे। शुक्रवार रात किसी बात को लेकर उनका अपने बेटे प्रकाश से विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि प्यारेलाल ने बेटे से काम करने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई और विवाद बढ़ गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आयुष्मान कार्ड से इलाज में परेशानी हो तो सीधे CMO से करें संपर्क, नैनीताल में अस्पतालों की सूची जारी
Ad

आरोप है कि विवाद के दौरान प्रकाश ने डंडे से पिता के सिर पर हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद प्यारेलाल की हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया…लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :DM ने की जिला बदर की कार्रवाई: दो आरोपियों को छह माह के लिए जिले से निष्कासित करने के आदेश

घटना की जानकारी मिलने के बाद श्यामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फील्ड यूनिट की टीम को भी बुलाया और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की गई।

पुलिस के अनुसार आरोपी बेटे प्रकाश के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार चल रहा है। हालांकि, पुलिस विवाद की असली वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :(बड़ी खबर) ज्योलिकोट में पूरा तंत्र एक्टिव, पानी की एक-एक बूंद की जांच., जल्द हो सकती है बड़ी कार्रवाई

श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान बेटे ने डंडे से पिता के सिर पर हमला किया। घायल प्यारेलाल को एम्स ऋषिकेश ले जाया गया…जहां उनकी मौत हो गई। मामले में पंचनामा, पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें