उत्तराखंड: यहां जान जोखिम में डाल नदी पार कर रहे स्कूली बच्चे, वीडियो सामने आते ही प्रशासन में मचा हड़कंप

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर से बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाने वाला वीडियो सामने आया है। बाजपुर के चकरपुर में लेवड़ा नदी पर सर्विस पुल का निर्माण चल रहा है। निर्माण कार्य के चलते लोगों की आवाजाही प्रभावित है और स्कूली बच्चों के लिए नदी पार करने का सुरक्षित रास्ता नहीं बचा है।

वीडियो में कुछ स्कूली बच्चे नदी के पानी के बीच से पैदल गुजरते दिखाई दे रहे हैं। बच्चों को इस तरह नदी पार करते देख किसी भी समय हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नदी में पानी का बहाव बढ़ता है तो बच्चों के लिए खतरा और बढ़ सकता है।

जानकारी के अनुसार चकरपुर में लेवड़ा नदी पर सर्विस पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके कारण आसपास के लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है…जिन्हें स्कूल आने-जाने के लिए नदी के पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : डी ए वी हल्द्वानी की छात्राएँ हिंदी दिवस पर सी एम पुष्कर सिंह धामी द्वारा सम्मान प्राप्त करेंगी

नदी पार करते समय पैर फिसलने या अचानक जलस्तर बढ़ने की स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता है। यही वजह है कि बच्चों के अभिभावक भी उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है। बाजपुर एसडीएम रिचा सिंह ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर समस्या का जल्द समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।

एसडीएम ने कहा कि वीडियो में जिस तरह बच्चे नदी पार करते नजर आ रहे हैं….वह चिंता का विषय है। प्रशासन मामले को गंभीरता से ले रहा है और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) OSD के घर ED की छापेमारी के बाद बोले हरीश रावत में दोनों पदों से हटना चाहता हू

अब सवाल यह है कि सर्विस पुल का निर्माण पूरा होने तक बच्चों के लिए सुरक्षित वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था कब होगी। स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग तत्काल ऐसा रास्ता उपलब्ध कराए…जिससे बच्चों को नदी के पानी में उतरकर स्कूल जाने की मजबूरी न हो।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें