चलो कहीं दूर चलते है , इस झूठी दुनियादारी के बवंडर से बाहर निकलते हैं ।
चलो चलतें हैं वहां , जहां रस्मो, रिवाजों उलझनों, दायरों और सलीकों का कोई मतलब न हो ,
जहां दूर तलक बस एक बेबाक सी हँसी और खुशियों का धरातल हो ।
चलो न इस छोटी सी चाह में , प्यार की पनाह में कहीं दूर चलते हैं
इस मतलबी दुनिया से हम दोनों कहीं बाहर निकलते हैं ।
किसी नदी के किनारे भोर से बैठें रहे हम तुम दोनों ,
पल दो पल नही बस पहरों , हाथ थामें एक दूजे का हम, एक दूजे के कही अनकही बातें सुनें , जो कभी पूरे नहीं होंगे ,, कुछ पल के लिए वो सपने बुनें ।।।।
चलो न इस ख्वाईश में कहीं दूर चलते हैं
इस बेगानी दुनिया से कहीं दूर निकलते हैं ।।
चलो न वहां चलते हैं , जहां मिलन के बाद बिछड़ने का रिवाज़ न हो , जहां आम कोई न हो , बस हर शख्श खास हो ।
जहां आरज़ू , ज़ुस्तज़ु , उदासियों , और तन्हाइयों का मक़ाम न हो ।
जहां हर दिन बस ख़ुशियाँ हो , गमों की कभी भी शाम न हो ।
चलो न कहीं दूर चलते है , इस झूठी दुनियादारी की रस्मों से हम दोनों आज बाहर निकलते हैं ।।
थके हो तुम और मैं भी कहाँ अब पहले सी रही ।।
नाते रिश्ते , ज़िम्मेदारियाँ निभाते – निभाते ,,
हम दोनों की दुनिया जैसे बदल सी गयी ।।।
आप से तुम और तुम से हम तक का ये , हम दोनों का सफर खत्म सा हो गया , मोहब्बत , वफ़ा , इश्क़ , और प्यार चाहे जो कुछ भी कह लो, ये सब बस बातें बन कर खवाबों में ही हमारे रह गया ।।
चलो न आज वक़्त भी है , मज़र भी है और दस्तूर भी है ।।।
प्यार के उस गुलिस्तां में चलते हैं ,, बीते दिनों को याद कर मोहब्वत की लो में एक बार फिर हम दोनों जलते हैं,
चलो इस झूठी दुनियादारी के बवंडरों से हम दोनों कहीं दूर चलते है ।।।।कहीं दूर चलतें हैं ।।। हां बहुत दूर चलते हैं…
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
1 thought on “इक अधूरी तृष्णा ….”
Comments are closed.



उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज 

Nice poem