Haldwani News: उत्तराखंड मेें कई युवाओं ने स्वरोजगार अपना रखा है। ऐसे में कई लोग अलग-अलग तरह से अपनी आजीविका चला रहे है। इन पर शातिरों की नजर है। हल्द्वानी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। यह दो शातिरों ने घूमने के लिए किराये पर वाहन लिए और इसके बाद फिर लौटकर नहीं आये। मालिक को पांच दिन बाद वाहनों की याद आयी तो वह कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर शातिरों को पकड़ने की मांग कीं।
कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में हल्द्वानी के आवास विकास कालोनी निवासी विद्याधर पुत्र कृष्ण कुमार ने बताया कि उसने स्वरोजगार के लिए लोन लिया। इससे तीन स्कूटी खरीदी थीं। स्कूटी को किराये पर देकर वह आजीविका कमा सकें। बकायदा उसने इसका खूब प्रचार-प्रसार भी किया। पीड़ित का कहना है कि विगत 1 जून को दो युवकों का फोन उसके पास आया। जिन्होंने अपना नाम हेमंत और राहुल बताया। दोनों एक स्कूटी और केटीएम बाइक किराए पर मांगी। जिस पर उसने इंकार करते हुए कहा कि उसकी स्कूटी का अभी रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है, जिसे वह किराए पर नहीं दे सकता और बाइक निजी इस्तेमाल के लिए है।
लेकिन शातिर युवकों ने उसके सामने गिड़गिड़ाना शुरू किया और कहा कि उन्हें कुछ देरी के लिए वाहन चाहिए। कुछ देर में स्कूटी और बाइक से घूमकर वापस आ जायेंगे। जिसके बाद उसने वाहन दे दिए, लेकिन शातिर लौट कर नहीं आए। जब पांचवें दिन भी वह नहीं आये तो उसे वाहन चोरी का एहसास हुआ। कोतवाली पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को सार्वजनिक अवकाश
हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव के मंच पर दीपक रावत ने गाया कुमाऊंनी गीत, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
उत्तराखंड : उमेश कुमार का विधायकी से इस्तीफे का ऐलान
उत्तराखंड में 2 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार, पहाड़ी जिलों में बदलेगा मौसम
हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान
हल्द्वानी के बेस अस्पताल की बदहाली पर अजय भट्ट सख्त, CM धामी को लिखा पत्र
वोटर लिस्ट से जुड़ा जरूरी अपडेट, उत्तराखंड में इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया
CM धामी का गैरसैंण को बड़ा तोहफा, रामगंगा नदी पर बनेगा बांध
उत्तराखंड: जिला अस्पताल के क्लर्क मोहित मेहरा की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव
7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर 
