हल्द्वानी की ड्रेनेज योजना को मंजूरी, जलभराव से मिलेगी राहत

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। हर मानसून में जलभराव की समस्या से परेशान रहने वाले हल्द्वानी शहर के लिए राहत की खबर है। शहर की जल निकासी व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगभग 1003.42 करोड़ रुपये की ड्रेनेज योजना को मंजूरी मिल गई है। पहले चरण में 195.64 करोड़ रुपये की सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई है।

योजना के तहत रकसिया और कलसिया नालों का चौड़ीकरण और सुधार किया जाएगा। नालों की लाइनिंग की जाएगी….ताकि बरसात का पानी तेजी से निकल सके। साथ ही जहां आवश्यकता होगी वहां बिजली और पानी की लाइनों को भी स्थानांतरित किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी - प्लॉट के दाखिल-खारिज में आ रही आपत्ति पर आयुक्त ने कराया समझौता, क्रेता को वापस मिले 5 लाख
Ad

इसके अलावा जलभराव वाले क्षेत्रों में नए पंपिंग स्टेशन बनाए जाएंगे और पुराने नालों को जोड़कर बरसाती पानी को सीधे नदी तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। इससे बारिश के दौरान सड़कें जलमग्न होने, ट्रैफिक जाम और जलजनित बीमारियों की समस्या में कमी आने की उम्मीद है।
अधिकारियों के अनुसार धनराशि जारी होते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी और सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में पहले काम शुरू होगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें