हल्द्वानी: युवक ने शादी का वादा कर बनाए शारिरिक संबंध! अब मुकदमा दर्ज

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • हल्द्वानी: युवक ने शादी का वादा कर बनाए शारिरिक संबंध! अब मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी- शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। थाना मुखानी में युवती ने तहरीर देकर बताया कि वह हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है। किराये के मकान में रहती है। युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और अब शादी से इनकार करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवती ने मुखानी पुलिस को बताया कि अगस्त 2021 में पिथौरागढ़ निवासी चेतन सिंह निखुपा पुत्र धाम सिंह निखुपा हाल निवासी कठघरिया ने अपनी बातों में फंसाकर उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। अब आरोपी युवक शादी से इनकार कर रहा है। युवक घर जाने से भी मना कर रहा है और घरवालों के रिश्ता ढूंढने पर बता देने की धमकी देने लगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की हेमा ने घर से शुरू किया मोमबत्तियों का कारोबार, आज खुद भी कमा रहीं और दूसरों को भी दे रहीं रोजगार

तहरीर में बताया कि युवक में उसे कमरे में बुलाकर भी जबरन संबंध बनाए। शादी की बात करने पर नंबर ब्लॉक कर दिया। उसके घर वालों ने भी मना कर दिया। अब वह उसे कमरे में आकर धमका रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पप्पू गिरधारी लाल के नेपाल भागने की आशंका, सीमा पर सतर्कता बढ़ाई

इधर, थानाध्यक्ष मुखानी पंकज जोशी ने बताया कि तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 504 में मुकदमा दर्ज किया है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें