हल्द्वानी- लोगों में सहनशक्ति इतनी कमजोर होती जा रही है। कि मामूली से बात के लिए भी धैर्य नहीं रख पा रहे हैं ऐसा ही एक मामला भोटिया पड़ाव में सामने आया है जहां महज ₹10 की सिगरेट के लिए ग्राहक और दुकानदार में बहस हो गई बहस के दौरान विवाद इतना बढ़ा कि ग्राहक ने पत्थर से दुकानदार का सिर फोड़ डाला दुकानदार के सिर पर 12 टांके आए हैं।
जानकारी के मुताबिक भोटिया पड़ाव में देवेंद्र गुप्ता का जनरल स्टोर है वही पास में रहने वाले मनीष जनरल स्टोर में पहुंचा, आरोप है कि मनीष ने सिगरेट खरीदा तो दुकानदार ने ₹10 मांगे, मनीष ने पहले से दुकानदार से ₹10 उसके पास जमा होने की बात कही तो, इस बीच दोनों में कहासुनी हुई, विवाद सड़क तक पहुंच गया। जिसके बाद ग्राहक ने पत्थर उठाकर देवेंद्र के सिर पर मार डाला खून से लथपथ दुकानदार को स्थानीय लोग अस्पताल लेकर गए, जहां उसके सर पर 12 टांके आए हैं। पुलिस ने पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर के बाद जांच शुरू कर दी है।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
