हल्द्वानी- शादी से मना करने पर युवती के माता-पिता को जान से मारने की धमकी, करता है अश्लील बातें

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Haldwani News- लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में एक युवती ने किच्छा निवासी युवक पर शादी के लिए दबाव डालने सहित उनके माता-पिता को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने तहरीर पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

लालकुआं के वार्ड नंबर एक निवासी युवती ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा कि किच्छा निवासी अजय राठौर पुत्र छेदा लाल बहुत पहले उसका दोस्त हुआ करता था । लेकिन पिछले कुछ समय से वह जबरन शादी करने के लिए उसे परेशान कर रहा है। यही नहीं उनके माता-पिता को भी जान से मारने की धमकी दे रहा है। युवती ने तहरीर में लिखा है कि धमकाने के अलावा व युवती से अश्लील बातें भी करता है युवती ने पहले भी बीच सड़क पर युवक द्वारा मारपीट का आरोप लगाया है ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें